रायपुरलोकप्रिय

कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

रायपुर। हरेंद्र बघेल । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधायकों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।

आपको बता दे सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुपूरक बजट का अनुमान सदन के पटल पर रखा जिस पर चर्चा के लिए स्पीकर ने कल का समय निर्धारित करते हुए सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करने की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!