आज से चैत्र नवरात्रि हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ, कोरोना कॉल मे अपने घरों मे 146 ब्लॉक के 15000 गायत्री साधक 36 करोड़ गायत्री महामंत्र का कर रहें है अनुष्ठान ,

आज से चैत्र नवरात्रि हिन्दू नववर्ष: कोरोना के चलते लाकडाउन, अगले वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि में नहीं कर पायेंगे मन्दिरों में भक्त गण दर्शन
जिले के 651 साधक कर रहे हैं 24 हजार गायत्री महामंत्र एवं 2400 मंत्र लेखन का अनुष्ठान…
के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज़, 13 अप्रैल 2021
बलौदा बाजार – चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ जो नौ दिनों तक चलने वाली, 13 से 21 अप्रैल तक चलेगी। कोरोना के चलते लाकडाउन में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए , अगले वर्ष की भांति इस साल भी चैत्र नवरात्रि शक्ति आराधना का महान पर्व पर भक्त गण घरों में ही रहकर मनायेंगे नवरात्र । स्थानीय जय महामाया शक्ति पीठ में 2 ज्योति कलश,एक घृत का, मां शीतला मंदिर में 1 ज्योति कलश, और ज्योति कक्ष में केवल 1 ही ज्योत प्रज्जवलित होंगी। सिद्ध शक्तिपीठ मां महाकाली मंदिर में विगत 26 वर्षों से अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित हो रही है।
गली-दरवाजे पर रंगोली बनाकर दीपक जलाकर करेंगे नववर्ष का स्वागत
चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के शुभ पर माता रानी की सुवागत के लिए श्रद्धालु अपने-अपने गली,घर- दरवाजे के समाने रंगोलियां बनाकर, व दीपक जलाकर कर माता रानी का पर्व मनाया जाएगा।
हिन्दू नववर्ष के स्वागत हेतू छत्तीसगढ़ योग महासंघ प्रदेश मिडिया दीपक कुमार वर्मा ने कहा चरित्र उज्जवल नहीं होने पर ऊंचे पदों पर रहना शोभा नहीं देता है।
योग जीवन का अनिवार्य अंग हैं। कोरोना काल में योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के लिए नियमित आधा घण्टे योग प्राणायाम करें व गिलोय,काली मिर्च,अदरक और लौंग का काढ़ा बनाकर सेवन करें। योग से शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। 9 पूर्णांक है, जिसमें पुरी सृष्टि समाहित है।इसे भारत ने दुनिया को बताया था। उन्होंने बताया की चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नववर्ष मनाने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि का निर्माण हुआ था, इसलिए इस दिन हिन्दू नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को संवत्सरारंभ, गुड़ी पड़वा, उगादि, वैशाखी प्रारंभ दिन आदी नामों से भी जाना जाता है।
उगादि’ का अर्थ होता है, युग का प्रारंभ अथवा ब्रह्माजी को सृष्टि का पहला दिन। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष मनाने के नैसर्गिक, प्राकृतिक, स्वाभाविक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक,वैज्ञानिक व दार्शनिक कारण है।
146 ब्लॉक के 15000 गायत्री साधक 36 करोड़ गायत्री महामंत्र का कर रहें है अनुष्ठान
वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार भटगांव ब्लॉक समन्वयक के पी पटेल ने बताया कि चैत्र नवरात्री मे अपने घरों मे रहकर 146 ब्लॉक के 15000 गायत्री साधक 36 करोड़ गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान कर रहे हैं. प्रत्येक ब्लॉक से 108 -108 साधक तैयार हुए है सभी साधक का ऑनलाइन पंजीयन एवं लिस्ट भी बन गया है. गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव, पवनी, छिर्रा, धनसिर एवं देवरहा एवं आसपास क्षेत्र के 201 गायत्री साधक तैयार हुए हैं जो 36 करोड़ गायत्री महामंत्र अनुष्ठान मे भाग लिए हैं.
छत्तीसगढ़ सहित पुरे देश और विश्व को कई माहमारी और आपदाओ से मुक्त कराने और सुख समृद्धि हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार तन मन धन से प्रयासरत है. पिछले वर्ष गायत्री परिवार के परिजनों ने इस माहमारी जैसे आपदा हेतु अपने अमूल्य सहयोग राशि देकर और फाइटर के रूप कार्य करके शासन प्रसाशन का सहयोग किए. इस वर्ष भी शासन प्रसाशन का भरपूर सहयोग करेंगे.
नवरात्रि के शुभ अवसर पर एवं रामनवमी के दिन पूर्णा होती के उपरांत 9 कन्या के रूप मे अपने घरों मे बुढ़ी दादी मां व छोटी बच्ची रहती है । जिसको आप इस शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि में चुनरी , श्रुंगार का साम्रगी भेंट कर नवरात्रि मनाये या जरुरत मंद लोगों को अपने नवकन्या सामग्री भेंट या दान कर दें।







