
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में कल बारिश काल बनकर आई। जहां 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ कैम्प में 6 बैरक टूट गए। हादसे में 11 जवान घायल हो गए। जिनको कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, केशलूर के आगे स्थित सेड़वा 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ कैम्प में ये हादसा हुआ। जब कैंप में 120 जवान तैनात थे। जिसमें से 11 घायल हो गए। और कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई है। जवान खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद शेड के लिए जवान बैरक में अंदर आये।
तेज आंधी-तूफान के चलते ये हादसा हो गया जहां बैरक की छत टूटकर आराम कर रहे जवानों के ऊपर गिर गयी। जिसमें 11 जवान को बुरी तरह घायल हो गए। वहीं कुछ जवानों को हल्की चोटें आई है। दबे हुए जवानों को अन्य जवानों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला.