छत्तीसगढ़रायपुर

अवंती विहार में अपार्टमेंट के पांचवे माले में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

हरेंद्र बघेल रायपुर। RAIPUR BREAKING : रायपुर के मोतीबाग बंजारी चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने के बाद अब राजधानी के अवंती विहार क्षेत्र से आगजनी की घटना सामने आई है। यहां विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला खामहरडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अवंती विहार विजय स्थित विरासत अपार्टमेंट के पांचवे माले के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।  फ़िलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!