छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरशिक्षा

CG NEWS – शिक्षा विभाग बैठक: वेतन, पेंशन, सेवा सत्यापन सहित कई मुद्दों पर होगा निर्णय, शिक्षा मंत्री लेंगे अफसरों की बैठक, जानिये बैठक का एजेंडा

CG NEWS – शिक्षा विभाग बैठक: वेतन, पेंशन, सेवा सत्यापन सहित कई मुद्दों पर होगा निर्णय, शिक्षा मंत्री लेंगे अफसरों की बैठक, जानिये बैठक का एजेंडा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आगामी 18 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शिक्षा सचिव, डीपीआई सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का एजेंडा संबंधित अधिकारियों को भेजा जा चुका है, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का एजेंडा और मुख्य विषय

बैठक का मुख्य फोकस राज्यभर के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार पर होगा। एजेंडे के अनुसार, निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी –

भवन विहीन एवं डिस्मेन्टल योग्य शालाएँ:जिन स्कूलों में भवन नहीं हैं या जर्जर स्थिति में हैं, उनकी जानकारी जुटाकर ठोस समाधान पर विचार होगा।

लघु मरम्मत कार्य:स्कूलों में छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के प्रस्तावों की स्थिति और उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

शौचालयों की मरम्मत और भौतिक प्रगति रिपोर्ट:स्वच्छता और सुविधा के दृष्टिकोण से शौचालयों की मरम्मत और उनकी मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरण:विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरण की अद्यतन जानकारी साझा की जाएगी।

कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे

बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा होगी। इनमें –

लंबित पेंशन

वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन से संबंधित प्रकरण

सेवानिवृत्त/मृतक अधिकारी-कर्मचारियों को हितलाभ भुगतान की स्थिति

जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन मामलों को प्राथमिकता से निपटाने पर रणनीति तय की जाएगी।

न्यायालयीन प्रकरण और छात्रवृत्ति

बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र विद्यार्थियों तक समय पर लाभ पहुंच रहा है।

शिक्षा गुणवत्ता अभियान और विशेष कार्यक्रम

बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा होगी। इसके अलावा, राज्य स्तरीय रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!