कोरबाछत्तीसगढ़

प्रेग्नेंट युवती को पत्थर से कुचलकर मार डाला :झाड़ियों में मिली लाश, शव के पास मिली डायरी से अब खुलेगा राज

सुख नंदन पटेल कोरबा : महाराष्ट्र पुलिस युवती के कत्ल के मामले में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की खाक छान रही है। 29 नवंबर को युवती की लाश महाराष्ट्र के अहमदनगर में मिली थी। युवती ने जींस और कुर्ती पहन रखा था। युवती को पत्थर से कुचलकर मारा गया था। मामला अहमदनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जब अहमदनगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो वहां पर एक डायरी पड़ी हुई मिली। डायरी में कोरबा की CSEB चौकी बुधवारी का जिक्र है, साथ ही उसमें किसी पवन कुमार पटेल, पवन मिश्रा, ज्ञानेंद्र और रूबी बेन का नाम लिखा हुआ है। इसी डायरी के आधार पर अहमदनगर पुलिस कोरबा पहुंची हुई है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती 3 महीने की गर्भवती थी। उसकी उम्र 30 से 32 साल की है।

कोरबा पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम डायरी में लिखे नाम वाले लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। CSEB चौकी बुधवारी इलाके में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यहां कि कोई युवती अहमदनगर या महाराष्ट्र में रहती है या फिर जिन युवकों का जिक्र डायरी में है, वे यहां रहते हैं या इस नाम के कितने लोग एरिया में हैं। फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

अहमदनगर के कोतवाली थाने से सब इंस्पेक्टर मनोज कचरे अपनी टीम के साथ कोरबा में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सीएसईबी पुलिस चौकी से मदद मांगी है। उप निरीक्षक मनोज कचरे ने बताया कि युवती अज्ञात है, जिसकी फोटो हमारे पास उपलब्ध है। हमने कोरबा में जगह-जगह इस फोटो को चस्पा किया है, ताकि कोई तो इसे देखकर इसकी शिनाख्त कर सके। युवती की शिनाख्त अगर हो गई, तो आरोपी भी पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकेंगे।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार आ रहे सामने

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 30 नवंबर से लापता 16 साल की नाबालिग की लाश धान के पैरावट से 2 दिसंबर को बरामद की गई थी। उसकी हत्या उसके प्रेमी ने ही गला घोंटकर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASP पुपलेश पात्रे ने जानकारी दी थी कि 16 साल की लड़की 30 नवंबर को सुबह 4 बजे शौच का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हर संभावित जगह पर उसे तलाश लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर उन्होंने मोहला थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी मिली की नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध पिछले 2 सालों से महेंद्र मंडावी (24 वर्ष) के साथ था।

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मंडावी को अपनी हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लड़की की लाश को भी पैरावट के ढेर से बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button