कांकेरलोकप्रिय

सुबह-सुबह रिहायशी इलाके में घूमता दिखा भालू, दहशत से घरों में दुबके लोग

CG NEWS : सुबह-सुबह रिहायशी इलाके में घूमता दिखा भालू, दहशत से घरों में दुबके लोग

कांकेर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में एकता नगर वार्ड की गलियों में सुबह-सुबह एक भालू घूमता हुआ नजर आया. सुबह घर से टहलने निकलने वाले लोगों की नजर जैसे ही भालू पर पड़ी, तो लोग वापस अपने-अपने घरों में चले गए।

आपको बता दें कि इस दौरान भालू बिजली विभाग के दफ्तर सहित जनरल हॉस्टल के आसपास काफी देर तक मौजूद रहा। देखा जा रहा है कि शहर में लगातार भालुओं की आमद जारी है. भालू शहर के गली मौहल्लों में आये दिन नजर आ रहे है।

भोजन पानी की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे है। जिन्हें रोक पाने में विभाग पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। भालू के हमले में अब तक काफी लोग घायल, तो वहीं कुछ की मौत भी हो चुकी है. यह पहली बार नहीं है कि जब भालू शहर के भीतर घुसा है, इसके पहले भी भालू शहर में कई इलाके पुराना बस स्टैंड, मांझा पारा वार्ड ,आदर्श नगर, एमजी वार्ड, जनकपुर वार्ड में घुस चुका है। लगातार भालू के शहर में घुसने के बाद भी वन अमले के पास भालुओं को पकड़कर दूर छोड़ने का कोई उपाय नहीं है,

विदित हो कांकेर शहर चहुँ ओर से पहाड़ से घिरा हुआ है और यहां से दिन भालू शहर में घूमते दिख रहे है, राम नगर में कुछ महीने पहले भालू ने एक मजदूर पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!