लोटस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

लोटस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डीजे बाजे गाजे के साथ निकाली भव्य रैली
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाया गया जहाँ ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डी जे बाजे गाजे के साथ भव्य रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया. 
वहीँ कार्यक्रम की शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल के करकमलो द्वारा भारत माता एवं महापुरुषों और माता सरस्वती जी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया. वहीँ क्लास 7 के हंसीका पटेल ग्रुप ने आर्गन व बैंड के साथ राष्ट्रगान गीत प्रस्तुत की तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक देश भक्ति गीत, भाषण एवं कविता प्रस्तुत किये. नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दिए तथा संविधान के प्रति जागरूक किया. 
वहीँ कार्यक्रम के दौरान पत्रकार धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, योगेश जायसवाल इत्यादि शामिल हुए.सभी बच्चों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल लक्ष्मी साहू,वाईस प्रिंसिपल किरण साहू, अंशु मतवाले एवं विक्की यादव सहित समस्त स्टॉफ का विशेष योगदान रहा.












