खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को मेडल की उम्मीद, ये खिलाड़ी कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन

30 जुलाई 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का दूसरा दिन है. इस आयोजन के पहले दिन कई भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अब मैच के दूसरे दिन भारत को तैराकी और वेटलिफ्टिंग में मेडल मिलने की उम्मीद है.कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन भारत को मेडल की उम्मीद है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे से भारतीय बैडमिंटन टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी. जबकि वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव और गुरुराजा अपनी किस्मत आजमाएंगे. भारत की टेबल टेनिस टीम दोपहर 2 बजे से गुयाना के खिलाफ मैच खेलेगी. यह महिला वर्ग का मुकाबला होगा. जबकि पुरुष वर्ग की टीम नॉर्थन आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत के लिए तैराकी में कुशाग्र रावत बेहतरीन प्रदर्शन किया. वे दूसरे दिन दोपहर 3 बजे से 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना दम दिखाएंगे. जबकि बॉक्सिंग में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. वेटलिफ्टिंग में मिराबाई चानू से भी उम्मीद होगी. वे 55 किलोग्राम महिला वर्ग में दांव लगाएंगे.

भारत की महिला हॉकी का मुकाबला वेल्स से होगा. यह मैच रात 11.30 बजे से होगा. जबकि बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगी. यह मैच रात 11.30 बजे से होगा. लॉन बॉल्स में तानिया चौधरी से उम्मीद होगी. वे दोपहर एक बजे से मैदान में होंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!