छत्तीसगढ़लोकप्रिय

हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस 

CG ACCIDENT : हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

अभनपूर : CG ACCIDENT : जिले के अभनपुर राजिम रोड राठी किराना के पास एक बाइक चालक को हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया, इस हादसे में युवक रोहित साहु की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची अभनपूर पुलिस ने हाइवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच कर रही है। अभनपूर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मिली जानकारी अनुसार, हाईवा क्रमाक cg 07 BG 2620 की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई है मृतक रोहित साहु उम्र 30 वर्ष निवासी मौरीकला जो अपनी अपाचे क्रमाक cg 04 AF 1042 से रायपुर काम में जा रहा था तभी हाइवा की चपेट में आ गया।

जिसके बाद तत्काल घायल युवक को इलाज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है अभनपूर पुलिस हाइवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जॉच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!