छत्तीसगढ़रायपुर

ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा, 10 लाख का बाउन शुगर भी जब्त

हरेन्द्र बघेल रायपुर : RAIPUR CRIME : राजधानी में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्करों को धरदबोचा है. क्राइम एंड साइबर यूनिट से मिली सूचना पर पुलिस ने तस्करों को 104 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. वहीं इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से सूचना मिलने पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची. पुलिस को आते देख आरोपी रूपिन्दर सिंह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों की में कंवलजीत सिंह और बलराज सिंह निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से तलाशी में 104 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पूछताछ करने पर आरोपियों ने ब्राउन शुगर को पंजाब से लाने और कबीर नगर निवासी रूपपिन्दर सिंह को देने की बात कही है.

आरोपियों के खिलाफ धारा 40ध्2023 धारा 21बी, 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी रूपिन्दर सिंह नारकोटिक्स एक्ट के तहत कई बार जेल जा चुका है. वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!