रायपुरलोकप्रिय

संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

रायपुर  / हरेंद्र बघेल /15 अगस्त 2023

स्वतंत्रता दिवस मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में हर्षोल्लास पूर्वक गरिमामय ढंग से मनाया गया। संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने शहीद जवानों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह उपस्थित थे।

समारोह में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाईड ने आकर्षक मार्कपास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!