देश विदेश

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, टेक-ऑफ से 3.5 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते फ्लाइट कंपनियों ने नियम में बड़े बदलाव किए गए हैं. इंडिगो एयरलाइन के बाद अब एयर इंडिया ने भी यात्रियों से घरेलू उड़ानों के लिए निर्धारित समय से 3.5 घंटे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने को कहा है. भारी भीड़ के बाद एविएशन मिनिस्ट्री के सख्ती दिखाने के बाद एविएशन कंपनियों ने ये बदलाव किया है।

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते एयरपोर्ट पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (Ministry of Civil Aviation) ने मंगलवार को एयरलाइंस के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. इसमें चेक-इन और बैगेज ड्रॉप काउंटरों पर कर्मचारियों की तैनाती से लेकर फ्लाइट पकड़ने के टाइमिंग में कई बदलाव किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!