छत्तीसगढ़दुर्ग

ब्रेकअप से नाराज युवक ने कॉलेज छात्रा का सिर फोड़ा, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। CG CRIME NEWS : भिलाई खूबचंद बघेल कॉलेज से साइकिल से लौट रही युवती को एक युवक ने जैक और रॉड से सिर पर मार कर घायल कर दिया। हमले के बाद युवक फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, तो वहीं मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलोरडीह-शिवपुरी मार्ग की है। डॉ. खूबचंद बघेल महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा साइकिल से अपने घर जा रही थी। तभी उसे कार में आकर आरोपी करण देवांगन ने रूकवाया और रिश्ता रखने का दबाव बनाने लगा, युवती के मना करने पर गुस्साएं युवक ने लोहे के जैक और रॉड से युवती के सिर पर हमला कर दिया। जिससे युवती बुरी तरह से घायल हो गई, ये देखकर आरोपी करण देवांगन कार में बैठे अपने मित्र राहुल सिंह के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आस-पास के लोगों द्वारा युवती को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है। यहां युवती का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी करण देवांगन को देर रात और सहयोगी राहुल सिंह आज गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आरोपी और घायल युवती का पिछले हफ्ते ही ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद से ही आरोपी उससे रिश्ता बनाये रखने के लिए दबाव बना रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!