

हरेन्द्र बघेल रायपुर. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने और उल्लंघनकर्ताओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस की ओर से लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं. इसी क्रम में उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों की सुविधा के लिए एसबीआई द्वारा प्रदत हाईटेक ई-चालान हाईटेक डिवाइस मशीन से चालान काटने की कार्रवाई शुरू की जा रही है. जिसे 20 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा यातायात रायपुर में पदस्थ समस्त अधिकारियों को प्रदान किया गया.






