छत्तीसगढ़
सरकार के फरमान के बाद पटवारियों में रोष, ESMA आदेश की कॉपी को जलाया


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटवारी संघ अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. बुधवार को शासन के रोक के बाद भी पटवारियों का प्रदर्शन जारी है. वहीं आज पटवारियों ने एस्मा (ESMA) आदेश की कॉपी जलाई. इसके साथ ही शासन की ओर से ESMA लगाए जाने को तुगलकी फरमान बताया है.

पटवारी संघ ने धरना स्थल पर एस्मा कॉपी जलाकर विरोध जताया. इस दौरान पटवारियों ने कहा कि बातचीत का रास्ता अब भी खुला, सरकार पहल करें. एस्मा लगाया, लेकिन आदेश की कॉपी तक नहीं दी. हम तैयार हैं, सरकार चाहे जो कार्रवाई कर ले.
बता दें कि पटवारियों के कार्य करने से इनकार किए जाने का शासन ने प्रतिशोध किया है. पटवारियों के हड़ताल से विद्यार्थियों को जाति निवास और आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही है. एस्मा आगामी 3 महीनों तक प्रभावशील रहेगा.





