छत्तीसगढ़दुर्घटनाप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

विक्रमपाली नाला के पास बड़ा हादसा टला

सड़क की खराब हालत से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पलटा, मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचा

विक्रमपाली नाला के पास बड़ा हादसा टला

सड़क की खराब हालत से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पलटा, मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचा

सारंगढ़ : विक्रमपाली नाला के पास सोमवार को सड़क की बेहद खराब हालत के कारण लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक गड्ढों से भरी सड़क पार कर रहा था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

उसी समय वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में फंसने से बाल-बाल बच गई। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि सड़क की जर्जर हालत से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!