कांकेरछत्तीसगढ़

मोबाइल टाॅवरों में फिर लगाई आग, आज बंद का भी व्यापक असर, यात्री बसों और ट्रकों के पहिये थमे, कई माइंस बंद

कांकेर. जिले में नक्सलियों का उत्पात जारी है. नक्सलियों ने फिर मोबाइल टाॅवर को आग के हवाले किया है. सिकसोड़ थाना क्षेत्र के छिंदभाट और भैंसासुर में मोबाइल टाॅवर में आग लगाई है. नक्सलियों ने कल से अब तक करीब 8 मोबाइल टाॅवर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं आज नक्सलियों ने कांकेर जिले में बंद का आव्हान किया है. नक्सलियों की दहशत से बंद का भी असर दिख रहा है. अंतागढ़ क्षेत्र के कुछ माइंश बंद हैं. इसके चलते ट्रकों के पहिये थम गए हैं. बंद के चलते पुलिस भी सतर्क है.

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा और जागेश को श्रद्धांजलि देने नक्सलियो ने आज बंद बुलाया है. जिले में बंद का व्यापक असर दिख रहा है. अंचल में यातायात एक दिन के लिए बंद है. यात्री बस और ट्रकों के पहिये थम गए हैं. बंद के चलते पुलिस भी अलर्ट मोड पर है.

कल 10 स्थानों पर आगजनी की घटना को दिया था अंजाम
कल नक्सलियों ने अंतागढ़ विधानसभा में 10 स्थानों पर आगजनी कर क्षेत्र में दहशत फैलाई थी. इसके चलते क्षेत्र में पुलिस एवं बीएसएफ ने क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी है. बीती रात फिर से नक्सलियों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाया है. सिकसोड थाना क्षेत्र के छिंदभाट स्थित मोबाइल टावर को आग के हवाले किया है. वहीं सिकसोड थाना क्षेत्र के भैंसासुर में मोबाइल टावर को आग लगाने का प्रयास किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!