कलेक्टर श्री चौहान ने धान खरीदी केंद्र हरदी के कार्यों का किया भौतिक सत्यापन

*कलेक्टर श्री चौहान ने धान खरीदी केंद्र हरदी के कार्यों का किया भौतिक सत्यापन*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2024
कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र हरदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री चौहान ने धान खरीदी केंद्र हरदी के सभी कार्यों का 3 घंटे तक भौतिक सत्यापन किया। किसानों से तौल किए गए धान और भंडारित (स्टेक) धान को पुनः तौलाया गया। इसी प्रकार किसानों से रकबा समर्पण के लिए समिति में जमा आवेदनों के कार्य को कलेक्टर ने पूरा कराया। कलेक्टर श्री चौहान ने 3 किसानों को समिति की ओर से धान खरीदी बिक्री की पावती प्रदान किया। किसानों से बातचीत में कलेक्टर को एक किसान ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस नही मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने उस किसान से उन वर्षो के धान बोनस के लिए तुरंत आवदेन फॉर्म भरवाया।
निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, सहायक पंजीयक सहकारिता व्यास नारायण साहू, नायब तहसीलदार भू अभिलेख कोमल साहू, अपेक्स बैंक के अधिकारी और समिति हरदी के कर्मचारी उपस्थित थे।