साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव मे बच्चों ने आंनद लिया इंडियन जादूगर नोखराम साहू मैजिक का..


साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव मे बच्चों ने आंनद लिया इंडियन जादूगर नोखराम साहू मैजिक का..
मैजिक के द्वारा बच्चों ने साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बारें ली जानकारी…
भटगांव / के पी पटेल : नगर पंचायत भटगांव मे संचालित साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव मे आज स्कूल के बच्चों ने इंडियन जादूगर नोखराम साहू के मैजिक का भरपूर आंनद लिया.
वहीं मैजिक के द्वारा बच्चों ने साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बारें जानकारी हासिल की और जाना कि साइंस व टेक्नोलॉजी द्वारा आम आदमी भी कई अद्भुत कार्य कर सकता है यहाँ तक मशहूर इंडियन जादूगर नोखराम साहू भी बन सकता है. बच्चों ने मैजिक मे कान से पानी निकालना, तास से पैसे बनाना, टोपी से केक बनाना, नम्बर सिस्टम मैजिक इत्यादि 10 प्रकार के मैजिक शो का आंनद लिया.

जादूगर ने बताया कि इस प्रकार का जादू वे अपने दिमाग़, साइंस व टेक्नोलॉजी से हाथ और अपने दिमाग़ से 50 से भी अधिक मैजिक शो करता है जिससे बच्चों मे मनोरंजन होता रहता है. इस प्रकार के मैजिक शो करके स्कूल के बच्चों मे टेक्नोलॉजी व साइंस की जानकारी की शिक्षा देते आ रहें हैं. जादूगर नोखराम साहू 9 वर्षो से यह मैजिक शो करके स्कूल के बच्चे और लोगों को साइंस व टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक कर रहें हैं.

वहीं इस प्रकार के मैजिक शो प्रदर्शन करने के लिये समय निकालकर आने के लिये स्कूल के डायरेक्टर नमिता यादव जी एवं प्राचार्य खिलेश्वर प्रसाद पटेल जी ने इंडियन जादूगर नोखराम साहू को आभार प्रगट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये.

वहीं उपस्थित नर्सरी से 9 वीं तक के छात्र व छात्राओं एवं स्टॉफ ने भी इस प्रकार के मैजिक शो के लिये जादूगर साहू जी व स्कूल मैनेजमेंट को आभार प्रगट किये.






