क्राइमबिलासपुरलोकप्रिय

कातिलों की बेवकूफी : हत्या को देना चाहते थे आत्महत्या का रूप, जहां नहीं आती गाड़ी उसी पटरी पर फेक दी लाश

CG NEWS : कातिलों की बेवकूफी : हत्या को देना चाहते थे आत्महत्या का रूप, जहां नहीं आती गाड़ी उसी पटरी पर फेक दी लाश

बिलासपुर। मनीषा पटेल ।  CG NEWS : शनिवार की सुबह तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका दोहानी स्थित रेलवे ट्रैक में मिले युवक की लाश के मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद कर लिया है। तोरवा थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में पतासाजी करने पर युवक के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

जहां नहीं आती गाड़ी वहां फेक दी लाश

जिस स्थल पर युवक की लाश मिली है वह निर्माण अधीन रेलवे ट्रैक है जिससे आशंका जताई जा रही है कि शहर के किसी बाहरी इलाके से युवक की हत्या कर लाश को अनजान लोगों ने इस ट्रैक पर फेंक दिया जिसमें गाड़ी की आवाजाही नहीं होती जिससे उनके हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश नाकाम नजर आ रही है मृतक के शरीर पर सिर एवं अन्यअंगों पर चोट के घातक निशान मिले हैं फिलहाल तोरवा पुलिस इस अंधे हत्याकांड की गुद्थी सुलझाने में जुटी हुई है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!