छत्तीसगढ़भिलाई

सीएसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

भिलाई: तीन दिन से लापता आरक्षक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लापता की शिकयत भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक कादम्बरी नगर दुर्ग निवासी सतीश साहू सीएसपी कार्यालय भिलाई नगर में पदस्थ है. 20 सितंबर को हर दिन की तरह काम पर आया हुआ था, लेकिन अवकाश के बाद सतीश घर नहीं पहुंचा.

कार्यालय में आरक्षक बाइक और अपना सरकारी मोबाइल छोड़कर पैदल कही निकल गया है. सतीश विवाहित है. उसके दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है सतीश के घर में संपति को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर लापता हो गया है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.
जब तक सतीश नहीं मिल जाता तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा. लापता हुए आरक्षक को खोजने सीसी कैमरा तक नहीं खंगाला गया है. तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपने विभाग के आरक्षक को नहीं खोज पाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!