छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अब 7 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण…

रायपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अब बैंक से महज 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा।छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष पी.दयानंद के निर्देश पर 26/9/24 को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्टीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बैंकर्स की बैठक रखी गई। जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने में सहमति जताई। निजी क्षेत्र के बैंकों को भी इस संबंध में कार्यवाही करने हेतु कहा गया बैठक में बैंक ऋण से संबंधित स्थिति की समीक्षा प्रबंध निदेशक भीमसिंह ने की।

सरकारी क्षेत्र के बैंकर्स ने बताया कि उन्हें 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए ऋण देने के निर्देश प्राप्त हो चुके है।निजी बैंकों द्वारा यह बताये जाने पर कि उन्हें मुख्यालय की ओर से इस बाबत् निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। उन्हें कहा गया कि वे भी अपने-अपने मुख्यालय स्तर से भारत सरकार की इस योजना में सहयोग करने तथा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा देने की पहल करे। आपसी समझ से औपचारिकताएं पूरी करने के बारे में भी चर्चा की गई।

इस मौके पर कार्यपालक निदेशक आर.ए.पाठक, संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमडी बड़गैया और पी.वी.सजीव, सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!