छत्तीसगढ़रायपुर

लोगों को कम दाम में सोना दिलाने का देता था झांसा, 42 लाख के जेवरात के साथ पुलिस ने धरदबोचा

हरेन्द्र बघेल रायपुर: CG Crime News: प्रदेश में सोने के नाम पर करीब 1 दर्जन लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने धदबोचा है। आरोपी कम दाम में सोना दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 70 तोला सोना और 9 किलोग्राम चांदी के जेवरात जब्त किये हैं।

बता दें कि, सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी सहित अन्य 9 लोगों को कम दाम में सोना देने, सोने के व्यवसाय में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने और कम कैरेट के सोना को 23 कैरेट का बताकर बिक्री कर लगभग 1 करोड़ रुपये की ठगी की थी। लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए आरोपी ने महावीर नगर में ज्वेलरी दुकान भी खोल रखी थी।

42,00,000 लाख रुपये के जेवरात जब्त 

इस घटना में संलिप्त 1 महिला आरोपी सहित कुल 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अब इस गिरोह के मास्टर माइंड अनिल वर्मा, निवासी बलिया (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 42,00,000 लाख रुपये के जेवरात भी जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!