कवर्धामुख्य खबरलोकप्रिय

बोलेरो से अवैध गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख की मादक पदार्थ सहित वाहन जब्त 

CG CRIME NEWS : बोलेरो से अवैध गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख की मादक पदार्थ सहित वाहन जब्त 

कवर्धा। CG CRIME NEWS : जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग बोलेरो वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 के चालक द्वारा अपने उक्त वाहन के डाला के नीचे बने चेम्बर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पण्डरिया होते हुये बजाग म प्र. की ओर ले जा रहा है कि सुचना पर पुलिस टीम नेनाकाबंदी कर तलाशी ली गई।

इस दौरान खाली डाला को उठाकर चेक करने पर डाला के नीचे अलग से चेम्बर होना पाया गया। उस चेम्बर में 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ खाखी रंग के सेलो स्टेप से लिपटा मिला। गाड़ी में रखे 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा का तौल कराया गया जिसका कुल वजन 81.520 किलोग्राम किमती 4,10,000 रू. एवं बोलेरो वाहन व 2 मोबाईल को जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूध्द थाना कुकदुर जिला कबीरधाम में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!