छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया शादीशुदा युवक, बार-बार किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। उसे एक शादीशुदा युवक ने झांसे में लिया था और अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। उधर, परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

लड़की के परिजनों ने 3 नवंबर को थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की शाम से उनकी लड़की लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जांच भी की जा रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि नाबालिग की दोस्ती ब्राह्मणपारा सकरी निवासी राहुल तिवारी(23) से है। जिसके बाद पुलिस राहुल को गिरफ्तार किया। साथ ही लड़की को उसके पास छुड़वाया और परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक लड़की को अपने साथ रायपुर लेकर भी गया था। फिर जब वे दोनों लौटे तब पुलिस ने युवक को सकरी इलाके से पकड़ा है। युवक ने लड़की को घर से अलग कहीं और रखा था।

शादीशुदा होने की बात छिपाई

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही राहुल की दोस्ती नाबालिग लड़की से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने लड़की से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ चलो। यही बात सुनकर लड़की भी उस युवक के साथ चले गई। लेकिन युवक ने उससे बार-बार रेप किया। ये भी बताया जा रहा है कि युवक ने अपने शादीशुदा होने की बात लड़की से छिपाई थी।

11वीं की छात्रा है लड़की

बताया गया है कि लड़की की उम्र 16 साल है और वह 11वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसकी एक 3 साल की छोटी से बच्ची भी है। इसके बावजूद युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया। मगर अब वह जेल पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button