देश विदेशलोकप्रिय

मजदूरों से भरी जीप खाई में गिरी, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, सीएम ने जताया गहरा शोक

BIG ACCIDENT NEWS : मजदूरों से भरी जीप खाई में गिरी, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, सीएम ने जताया गहरा शोक

केरल। BIG ACCIDENT NEWS : देश में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां कुछ दिन पहले इंडियन आर्मी से भरी गाड़ी खाई में गिर गई थी। जहां कई जवान शहीद हुए थे। तो वही आज केरल में मजदूरों से भरी जीप खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसा केरल के वायनाड जिले का है।

जानकारी के अनुसार वायनाड जिले की थालपुझा के पास यह हादसा हो गया है। मजदूर अपना काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीप खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर होने से तत्काल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद CM पिनाराई विजयन ने गहरा शोक जताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button