
भाजपा मंडल द्वारा भटगांव नगर में किया गया चक्काजाम,
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज एक दिवसीय 2 घंटे की चक्का जाम एवं प्रदर्शन, आवागमन गमन रहा बाधित
बस्तर मे भाजपा नेता के हत्याकांड को लेकर चक्का जाम करके किया प्रदर्शन
सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता चाम्पा मोड़ तिराहा पर 2 बजे से 4 बजे तक किया चक्का जाम
हत्यारो पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
भटगांव :- नगर भटगांव मे आज भाजपा मंडल भटगांव द्वारा चक्काजाम किया गया। यह चक्काजाम बस्तर क्षेत्र मे भाजपा नेताओ की हत्या को लेकर विरोध स्वरूप किया गया। प्रदेश मे सभी जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्काजाम किया गया। यह चक्काजाम प्रदेश स्तर मे जगह जगह किया गया। भाजपा मंडल भटगांव के सभी मोर्चा के लोग इस चक्काजाम आंदोलन मे शामिल रहे। नगर भटगांव के दुर्गा मंदिर चौक मे दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक 2 घंटे चक्काजाम रहा जिसमे आने जाने वालो को काफी परेशानी हुई यह प्रमुख चौक है जो चाम्पा रोड बिलासपुर रोड रायपुर रोड व रायगढ़ रोड को जोड़ता है। चारो तरफ गाड़ियों की लम्बी लाईन लगी रही. वही मौके पर भटगांव थाना प्रभारी द्वारा दलबल के साथ व्यवस्था बनाये हुये थे। इस आंदोलन मे महिला मोर्चा ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोर दार नारे बाजी करते हुए भूपेश सरकार मुर्दाबाद के नारे बाजी लगा रहे थे।
वही नारो मे हर प्रकार से कांग्रेस सरकार की नकामी को गिना गिना कर कोस रहे थे। सैकड़ों से भी ज्यादा भाजपा के पदाधिकारी चक्काजाम मे शामिल रहे. वही पूरा भटगांव भाजपा मंडल के छोटे बड़े कार्यकर्ताओ की भी काफी भीड़ रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता 12 बजे से ही एकत्रित होना चालू कर दिये थे। क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष झाडूराम चन्द्रा के नेतृत्व मे चक्काजाम कार्यक्रम सफल रहा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेत्तर श्रीवास ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि यह सुनियोजित तरिके से हत्या करायी जा रही है. कांग्रेस सरकार मे भाजपा नेताओ की हत्या करायी जा रही जिनका हम कड़ी निंदा करते है। वही भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह निकम्मी सरकार है जो हर क्षेत्र मे फैल रही है। आम जन की सुरक्षा नही कर पा रही है। जहां झुग्गी झोपड़ी प्रकोंष्ट के जिला संयोजक संजीव साहू ने कहा कि नक्सलियों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी लिए हत्या पर कार्यवाही नही हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ठोस जांच करके हत्यारो को सजा मिले जो भाजपा नेताओ को मारा है।
वहीं चक्का जाम के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू ने कहा कि बस्तर मे हमारे भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या कर दिया गया जिसकी अभी तक कोई जाँच नहीं हुई है न ही हत्यारो के खिलाफ कोई ठोस कार्यावही किया गया है. इससे शाबित होता है की छत्तीसगढ़ सरकार एक निकम्मी सरकार है.
वहीं जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती ने कहा कि जो बस्तर मे हमारे भाजपा नेताओं की षड़यंत्रपूर्वक हत्या कर दिया गया है उन हत्यारो के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्यवाही किया जाये.
वही कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार विरोध के तौर पर रखा और चक्काजाम का आंदोलन को सफल बनाया। जहां इस आंदोलन मे प्रमुख रूप से झाडू चन्द्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष, रेवती चन्द्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष, टाईगर कुर्रे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, संजीव साहू झुग्गी झोपड़ी प्रकोंष्ट जिला संयोजक, जिला महामंत्री धीरज ठाकुर, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, विशाल चौहान, संजय चन्द्रा, श्याम लाल साहू, राजेश सिदार पार्षद, रमेश साहू, रामकृपाल पटेल, साधराम पटेल, गणेश राम यादव, मोती चन्द्रा, अनुज पटेल, रामगोपाल केवट, पंकज सरजाल, मनीष साहू, विक्रम कुर्रे, मिथून जायसवाल, पुण्य प्रताप साहू, रामनाथ साहू, महेत्तर श्रीवास, कुंजराम साहू, तुलसी आदित्य, देवेन्द्र खुंटे, शिव भारती के साथ महिला मोर्चा से सरिता भारती जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मी साहू महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, नवीन वैष्णव महिला मोर्चा जिला महामंत्री, तुलसी रघु भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रेमलता नेताम जिला मंत्री, शीला साहू महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, नीरा डड़सेना भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री, कमला राजपूत महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, सीता साहू, दुर्गा देवांगन, कविता भारती, पुष्पा साहू, शशिकला कर्ष सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।