मनोरंजन/फ़िल्म

आलिया के बाद बिपाशा बसु के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड डीवा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं। बिपाशा-करण ने 2016 में शादी रचाई थी जिसके 6 साल बाद आज 12 नवंबर को बिपाशा बसु मां बनी हैं। बिपाशा बसु  से पहले 6 नवंबर को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बने हैं। आलिया भट्ट ने भी एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है।

बीते दिनों बिपाशा ने गाउन पहनकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया था, जिसमें बिपाशा बसु बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा बसु 43 की उम्र में मां बनी हैं, प्रेग्नेंसी के दौरान बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दूसरे को कुछ समय डेट करने के बाद बिपाशा-करण ने शादी रचा ली थी।

बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद फिल्म ‘अजनबी’ से की थी, जिसमें बिपाशा, करीना कपूर, अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा बसु  को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। बिपाशा बसुकी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राज’ थी। जिसके बाद बिपाशा सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं। करियर के शुरुआती दिनों में बिपाशा बसु ने अभिनेता जॉन इब्राहिम को डेट किया था। दोनों का रिश्ता करीब 9 साल तक चला और फैंस को भी इनकी जोड़ी पसंद थी, लेकिन अचानक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!