14 दिन बाद पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

14 दिन बाद पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर
हरेंद्र बघेल, प्रज्ञा 24 न्यूज रायपुर
रायपुर -29 दिसम्बर 2020,छत्तीसगढ़ के पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त हो गई है. राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर काम पर वापस आने की बात कही।उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ 14 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये थे. उन्होने 9 सूत्रीय मांग की सूची राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपते हुए उचित एवं सार्थक कार्यवाही की मांग की. जिस पर राजस्व मंत्री ने उन्हे भरोसा दिलाया कि उनके हर एक उचित मांग पर सार्थक पहल की जावेगी. राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से अपनी 9 सूत्रीय मांगो पर चर्चा की।
प्रत्येक मांग पर सार्थक पहल करने के आश्वसन पर पटवारियों ने अपना हड़ताल समाप्ति की घोषणा की और काम पर वापस आने की बात कही. राजस्व मंत्री ने सभी को बधाई देते हुए राजस्व कार्यों को यथा शीघ्र सुचारू रूप से पुरे तत्परता के साथ करने कहा उन्होंने कहा की हड़ताल के समय आमजनो को हुई समस्या को जल्दी दूर करने कहा. इस अवसर पर पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रान्ताध्यक्ष अश्वनी वर्मा एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।.




