छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबर

बिलासपुर,झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि,सारागाँव देवरी स्टेशन हुआ अपग्रेड

206 किमी चौथी लाइन प्रोजेक्ट में तेजी, 155 किमी काम पूरा-अब सारागाँव देवरी भी जुड़ा

बिलासपुर,झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि,सारागाँव देवरी स्टेशन हुआ अपग्रेड

206 किमी चौथी लाइन प्रोजेक्ट में तेजी, 155 किमी काम पूरा-अब सारागाँव देवरी भी जुड़ा

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना विकास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। (Railway Fourth Line Project) बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत सारागाँव देवरी रेलवे स्टेशन को नई चौथी लाइन से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है।यह रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला सबसे व्यस्त कॉरिडोर है। बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए 206 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन का काम तेज रफ्तार से चल रहा है, जिसमें से 155 किलोमीटर से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है।

रेलवे का मेगा इंजीनियरिंग ऑपरेशन सफल, स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य पूरे

इसी कड़ी में सारागाँव देवरी स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ। (Railway Fourth Line Project) काम के दौरान दो पुराने टर्नआउट हटाकर चार नए टर्नआउट लगाए गए। साथ ही 1100 मीटर नई लाइन बिछाकर एक अतिरिक्त लूप लाइन भी तैयार की गई, जिससे ट्रेनों की आवाजाही और ज्यादा सुचारु होगी। स्टेशन को आधुनिक सिग्नलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया गया है, जिसमें डुअल वीडीयू, कवच-रेडी इंटरफेस और पॉइंट हज़ार्ड सर्किट जैसी हाई-सेफ्टी तकनीक शामिल है।

206 किमी चौथी लाइन प्रोजेक्ट में तेजी, 155 किमी काम पूरा-अब सारागाँव देवरी भी जुड़ा

ठंडी रातों में भी 300 से ज्यादा कर्मियों, 10 इंजीनियरों, 10 स्टेशन मास्टर्स और 3 मुख्य यातायात निरीक्षकों ने मिलकर यह चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा किया।इस उपलब्धि से रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को और भी सुरक्षित व समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी। रेलवे का यह कदम भविष्य के हाई-स्पीड और हाई-सेफ्टी संचालन की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!