छत्तीसगढ़मुंगेली

मेडिकल व सराफा दुकान में चोरों ने बोला धावा, नगदी रूपये समेत लाखों के गहने किये पार

मुंगेली। CRIME NEWS : जिले से चोरी की घटना सामने आयी है। जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका के पास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर एवं उससे लगे अमृत ज्वैलर्स व लक्ष्मी साड़ी सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मेडिकल स्टोर में रखे नगदी एक लाख रुपए को पार कर दिया। इससे पहले ज्वेलर्स के रास्ते दुकान भीतर दाखिल हुए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर समेत अन्य साधनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  और भीतर लगे कैमरे को भी उखाड़ फेंका। मेडिकल स्टोर से नगदी रकम पार करने के बाद चोर ज्वेलर्स में पहुंचे, जहां से कुछ नकदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया।

साथी साड़ी सेंटर से कीमती साड़ी भी अपने साथ उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक द्वारा इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। इस पर थाना प्रभारी डाग स्काड समेत टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे परंतु कुछ विशेष मदद नहीं मिल पाई बताया जाता है। कि चोर 2 से 3 की संख्या में थे जो पूरी रात आराम से वारदात को अंजाम देते रहे। फिलहाल, दुकान संचालक की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, चहल-पहल वाले इस इलाके में चोरी की बड़ी वारदात घटित होने से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल भी खुल गई है। चोरी की इस वारदात में जानकार व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!