ब्रेकिंग न्यूज़ : नगर भटगांव के प्रकाश इलेक्ट्रिकल दुकान मे 1.20 रात्रि को हुई चोरी
चोरी करने वाले व्यक्ति सीसीटीवी कैमेरा मे कैद भटगांव पुलिस विवेचना मे जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़ : नगर भटगांव के प्रकाश इलेक्ट्रिकल दुकान मे 1.20 रात्रि को हुई चोरी
चोरी करने वाले व्यक्ति सीसीटीवी कैमेरा मे कैद
भटगांव पुलिस विवेचना मे जुटी

लगभग 13000 रु. नगद राशि व 12000 रुपए का तार गायब

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के के प्रतिष्ठित दुकान प्रकाश इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप मे आज लगभग 1.30 रात्रि को एक चोर ने घटना को अंजाम दिया जहाँ दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे स्पष्ट रूप से नकाब बांधे हुए चोर चोरी करते दिख रहा है. वहीँ यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमेरा मे कैद हो गया है. सूत्रों के मुताबिक चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा है और चोरी किया है.
वहीँ दुकान के संचालक याद राम पटेल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात्रि को 8 बजे दुकान बढ़ाकर अपने घर गए और सुबह आकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला था और ड्राज भी खुला दिखा जहाँ ड्राज से 13000 रूपये नगद राशि और 6-7 बंडल वायर लगभग 12000 हजार रूपये का सामान लेकर चोर ने पार कर दिया तत्पश्चात सीसीटीवी फूटेज देखने पर पता चला कि एक नकाबपोज़ चोर ने ये घटना को लगभग 1.20 रात्रि को अंजाम दिया. उसके बाद भटगांव पुलिस को इस घटना के बारे मे बताते हुए लिखित मे सुचना दिए और FIR करने को कहा है. बाकि पुलिस के टीम ने दुकान मे आकर विवेचना मे लिया है.
आगे दुकान संचालक ने कहा कि भटगांव पुलिस इस मामले की सघनता से जाँच कर रात्रि को होने वाले इस प्रकार की घटनाओ से मुक्ति दिलाये क्योंकि ये इस महीने की भटगांव की दूसरी घटना है. रात्रि को सघन पेट्रोलिंग करें.
आपको बता दे कि इस प्रकार की घटना से अब भटगांव व्यापारी भी भयभीत हो चुके है रात की नींद उड़ गई है. रात को सोते समय दिमाग़ दुकान की ओर दौड़ रहा है. इसके कुछ दिन पहले एक और इलेक्ट्रॉनिक दुकान मे एक चोर ने चोरी कर आग लगा दिया था जो भटगांव पुलिस टीम ने सघनता से जाँच कर चोर को पकड़ कार्यवाही की थी तत्पश्चात ये दूसरी घटना है.
वहीँ भटगांव थाना प्रभारी एस धारी का कहना है कि आगे की कार्यवाही कर रहें है चोर अतिशीघ्र पकड़ा जायेगा.




