

विक्की पटेल रायगढ़। Crime News : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है यहाँ घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र की लाश बरपाली ग्राम में मौजूद तालाब के पास संदेहास्पद स्थिति में मिला है। शव मिलने की घटना गांव में फैल गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग अपराध धारा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र में स्थानीय बरपाली नावाडीह रोड के किनारे मौजूद तालाब में ग्रामीण जन रोजना की तरह सुबह से नित्य कर्म के लिए आना जाना कर रहे थे। इस बीच तालाब के पास मेड में एक अज्ञात शव मिला। जिसे देखकर स्थानीय लोगो मे सनसनी फैल गई है। यह घटना जंगल में आग की तरह तरह गांव में फैल गया। लोगो का जमावड़ा मौके पर उमड़ गया। आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग भी घटनास्थल आ गए। वहा के स्थानीय रहवासियों ने तत्पश्चात घरघोडा थाना को सूचनाकर दी। जहां पुलिस टीम मौके पर आई तो शव को अपने कब्जे में ली और जांच पड़ताल करने लगीं।

मृतक का नाम रामलाल उम्र 23 वर्ष निवासी बंगरसुता के रूप में हुआ है। मृतक नावाडीह में रिश्तेदार के यहां रहकर भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में पढ़ाई का रहा था। ग्रामीणों द्वारा मौत का कारण संदिग्ध बताया जा रहा हैं। कारण अज्ञात है। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामाकर मर्ग कायम करते हुए, मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस में जुट गई है।





