नहर जल सिंचाई विभाग अधिकारी द्वारा अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को बैठने हेतु 09 नग ब्रेंच किया भेंट

नहर जल सिंचाई विभाग अधिकारी द्वारा अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को बैठने हेतु 09 नग ब्रेंच किया भेंट
बलौदाबाजार : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय-लाहोद, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा(छ.ग.) में दिनाँक-13/09/2025 दिन- शनिवार को बहिन कु.सुनिधि साहू(कक्षा-प्रथम)पिताश्री सुरेन्द्र साहू(मेडिकल विभाग-रायपुर) माताश्री ओमेश्वरी साहू (शास. शिक्षिका),दादाजी श्री कोमल प्रसाद साहू(नहर जल सिंचाई विभाग अधिकारी)लाहोद निवासी के द्वारा जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिवार को सेवाभाव स्वरूप 09 नग ब्रेंच सप्रेम भेंट प्राप्त हुआ है।

पालक के द्वारा इस प्रकार के सराहनीय सेवाकार्यों के लिए विद्यालय परिवार आभार प्रकट किये तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अखिलेश कुमार वर्मा,प्राचार्य नंदराम वर्मा, वरिष्ठ आचार्य विकास पटेल व समस्त आचार्य/दीदीजी बहिन कु.सुनिधि साहू को आशीर्वाद के रूप में उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये.












