विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर भटगांव आईटीआई व कॉलेज को 1-1 रिक्शा का मिला सौगात
दोनों कॉलेज मे नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे के द्वारा 1-1 रिक्शा उपहार स्वरुप किया भेंट

विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर भटगांव आईटीआई व कॉलेज को 1-1 रिक्शा का मिला सौगात

दोनों कॉलेज मे नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे के द्वारा 1-1 रिक्शा उपहार स्वरुप किया भेंट


अध्यक्ष के पहल से छात्र छात्राओं को अब कॉलेज आने जाने मे नहीं होगी कोई समस्या


भटगांव : आज भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जयंती तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के सुअवसर पर आज नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे द्वारा भटगांव आईटीआई कालेज व शासकीय नयन दास महंत महाविद्यालय को 1-1 रिक्शा का सौगात दिया. जहाँ दोनों कॉलेज के छात्र छात्राएं ई रिक्शा पाकर बहुत ख़ुश नजर आये क्योंकि अक्सर दूर से कॉलेज आने जाने वाले बस से छात्र व छात्राएं मेन रोड भटगांव तक पहुंचते थे जहाँ से वे लगभग 2 किमी पैदल चलकर कड़ी धुप या बरसात मे भीगते हुए कॉलेज पहुंचते थे.
आपको बता दें कि इस स्थिति की जानकारी नगर के प्रतिष्ठित व लोकहित मे कार्य करने वाले ऐसे व्यक्ति को हुई जिसे रहा नहीं गया और वह नगर अध्यक्ष चुनाव के पहले से ही ठान लिया था कि अध्यक्ष चुनाव मे जीत या हार हो दोनों कॉलेज के छात्र व छात्राओं के लिए ई – रिक्शा का प्रबंध जरूर करेंगे और आज वर्तमान समय मे वे नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष हैँ और अध्यक्ष बनने के बाद विक्रम कुर्रे ने अपना वादा और जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया.

आज के विश्कर्मा जयंती और इस कार्यक्रम मे नगर पंचायत के अध्यक्ष समस्त पार्षदगण,भाजपा मंडल भटगांव के मार्गदर्शन व पूरे सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह मंडल अध्यक्ष,श्याम लाल साहू,खेलन सिंह यादव,महामंत्री द्वे भाजपा मंडल, लक्ष्मी अशोक साहू, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, पार्षद देवेंद्र यादव,कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष तुलसी रघु, सेजेस स्कूल के जनभागीदारी अध्यक्ष सुरेश रघु, पत्रकार के. पी. पटेल, योगेश केशरवानी, रामदुलार साहू सहित कॉलेज के समस्त स्टॉफ, छात्र एवं छात्राएं भारी संख्या मे उपस्थित रहे.










