देश विदेशलोकप्रिय

विशेष सत्र से पहले नए संसद भवन के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, लोकसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

New Parliament Building : विशेष सत्र से पहले नए संसद भवन के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, लोकसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। New Parliament Building : संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में तिरंगा फहराया. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. वहीं आज पीएम मोदी का जन्मदिन भी है. ये खास कार्यक्रम विश्वकर्मा जयंती के मौके पर रखा गया है.

नई संसद का विशेष सत्र कल से

कल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार आज सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक करने वाली है। ये बैठक संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुलाई है। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के बीच होने वाला है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि सत्र के पहले दिन 18 सितंबर को दोनों सदनों में संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा की जाएगी। इसके तहत संविधान सभा से लेकर संसद की उपलब्धियों, अनुभवों और यादों की चर्चा की जाएगी।

साथ ही इसे लेकर लोकसभा और राज्यसभा के बुलेटिन में बताया गया था कि इस दौरान पोस्ट ऑफिस विधेयक 2023, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवाओं और कार्यकाल से संबंधित विधेयक, निरसन और संशोधन विधेयक 2023, अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 और प्रेस एवं पत्र पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023 पर चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!