
लोटस पब्लिक स्कूल में 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर निकाली 311 फ़ीट तिरंगा और किया नगर भ्रमण
नगर पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों से हुआ ध्वजारोहण

भारत माता एवं अमर शहीदों की मनमोहक झांकी और देशभक्ति श्लोकन से लोगों को किया जागरूक
भटगांव : विकासखंड बिलाईगढ़ नगर पंचायत भटगांव मे संचालित लोटस पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त 79 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहाँ मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष रहे और अध्यक्ष के कर कमलों से संस्कृति बिल्डिंग मे ध्वजारोहण किया एवं कंचन बिल्डिंग मे ध्वजारोहण भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर ने किया. स्कूल के बच्चों ने बैंड के साथ एवं स्टॉफ ने सभी अतिथियों का बुके एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया.

वहीँ ध्वजारोहण के पश्चात 311 फ़ीट तिरंगा और भारत माता व अमर शहीदों की मनमोहक झांकी निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए देशभक्ति श्लोकन से लोगों को किया जागरूक किया.

कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं बच्चों को मिठाई इत्यादि प्रसाद वितरण किया गया. आज बच्चों के चेहरे मे बहुत खुशी नजर आया. वहीँ कार्यक्रम के सफल आयोजन मे डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल लक्ष्मी साहू, सह प्राचार्य किरण साहू, विक्की यादव, अंशु मतवाले सहित समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा.







