

हरेंद्र बघेल रायपुर। Raid by ISI team in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में छापे की खबर है। भारतीय मानक संस्थान (ISI) ने बैजनाथ पारा में संचालित एक दुकान में रेड मारा है। यहां डुप्लीकेट पानी बोतलों की पैकिंग किया जा रहा था जिसप सीलबंदी की कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथपारा में नकली पानी बोतलों की पैकिंग और बिक्री की सूचना पर टीम पहुंची हुई थी। यहां मुन्ना पान दुकान के बगल की गली में डुप्लीकेट पानी पैकिंग और पानी बोतल में फर्जी आई एस आई मार्क लगाकर बेचा जा रहा था. भारतीय मानक संस्थान की टीम ने वहां दबीश देकर जब्ती के साथ सीलबंदी की कार्रवाई की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…





