राष्ट्रीय सेवा योजना ने घर-घर तिरंगा लहराने के लिए किया जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना ने घर-घर तिरंगा लहराने के लिए किया जागरूक
बाँकी मोंगरा : राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय नवीन महाविद्यालय बाकी मोंगरा सम्बद्ध अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर ने घर-घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को जागरूक किया। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, कोरबा के जिला संगठन प्रो वाय के तिवारी के मार्गदर्शन एवं डॉ पुष्पराज लाजरस प्राचार्य के संरक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ शिवदयाल पटेल ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र के सम्मान एवं गौरव का प्रतीक है। तिरंगा को प्रत्येक घर में लहराने से देशप्रेम की भावना हृदय में सदैव विद्यमान रहेगी। ज्ञात हो कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ में 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम चलेगा।
इसके तहत देश भक्ति की भावना विकसित करने आम लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के निर्देश के साथ-साथ संस्कृति विभाग ने भी प्रदेश के सभी कलेक्टरों को 14 बिंदुओं में पत्र जारी किया है। इसमें ग्राम सभा कर ग्रामीणों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों, समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राज्य शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनो में जागरुकता लाने का भी प्रयास होगा। स्व-सहायता समूह सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी राज्य शासकीय वेबसाइट और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजन में जागरूकता लाने का भी प्रयास होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रो रघुराज सिंह तंवर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो पी एस कंवर, आर के पैंकरा, ए के उइके, गुलाब सिंह कंवर, अशोक कुमार श्रीवास अजय कुमार यादव, तीजराम पाटले, परमेश्वरी बिंझवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक प्रशांत कुमार विनोद दुबे. सुशांत कुमार. निशांत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन…







