डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन भटगांव में भव्यता से सम्पन्न

डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन भटगांव में भव्यता से सम्पन्न
कार्यक्रम मे जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद मा.कमलेश जांगड़े हुए शामिल
सभा की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुई
भटगांव : डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की स्मृति में आज भटगांव के सतनाम भवन में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और संविधान प्रदत्त अधिकारों की महत्ता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बहनों-भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पण से की गई।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को सम्मान दिया ।

कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे,नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव विक्रम कुर्रे,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे,भटगांव मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित इत्यादि अनेक भाजपा कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समान अधिकारों के सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। सभी ने एकमत होकर कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए।







