छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में स्कूली बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व*

*शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में स्कूली बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व*

भटगांव /28अगस्त2024/स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा

छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों में खेल खेल के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समग्र शिक्षा एवं यूनिसेफ के सहयोग से सुरक्षित शनिवार के नाम से स्कूली बच्चों के लिए सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को स्कूल बैगलेस डे निर्धारित किया गया है।शनिवार को सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित शनिवार के तहत स्कूल बिना बस्ता के आते हैं।और खेल खेल के माध्य्म से शिक्षा ग्रहण करते हैं।और स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकायें बच्चों को खेल खेल के माध्य्म से विभिन्न नवाचार पाठ्यक्रम के नुसार शिक्षा ग्रहण कराते हैं। सुरक्षित शनिवार के तहत स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने प्रत्येक स्कूलों को वार्षिक कैलेंडर भी प्रदान किये हैं।जिसके तहत स्कूल के शिक्षकों द्वारा कैलेंडर के माध्य्म से बच्चो को शिक्षा ग्रहण कराई जाती है।और खेल खेल के माध्य्म से बच्चे वार्षिक कैलेंडर नुसार पठन पाठन करते हैं।वार्षिक कैलेंडर में प्रत्येक शनिवार को बच्चों को क्या क्या शिक्षा देनी है ये पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग उच्च कार्यलय से निर्धारित है और दिए गए पाठ्यक्रम नुसार पढ़ाई कराई जाती है।

इसी तारतम्य में आज सुरक्षित शनिवार बैगलेस डे के तहत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकास खण्ड बिलाईगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में स्कूल के शिक्षकों ने नवाचार करते हुए प्यारे प्यारे बच्चों को भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के महत्व को विस्तार से बताते हुए रक्षाबंधन त्यौहार के उपलब्धि को समझाते हुए बच्चों के बीच मे राखी बनाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिस प्रतियोगिता में स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने घर से प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु घर से ही अपने नन्हें नन्हें हाथों से राखी बना के लाये थे ।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा लाये गए राखियां सैकड़ो की संख्या में स्कूल परिसर में सजाया गया था।तथा बच्चों की इस नवाचार प्रतियोगिता को देखने के लिए बच्चों के पालकों ग्रमीणों एवं ग्रामवासी भी उपस्थित थे।वहीं ऐसी नवाचार प्रतियोगिता को स्कूल में देख के उपस्थित सभी ग्रामीण जनो ने स्कूल के शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा भी किये।वहीं शिक्षकों के प्रेरणा से बच्चों के द्वारा स्वयं से बनाये सुंदर सुंदर राखियों से रक्षाबंधन का पर्व भी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया और स्कूल में पढ़ रहे प्यारे प्यारे बच्चों ने स्कूली भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र भी बांधे।

देखते देखते स्कूल परिसर रक्षाबंधन की पवित्र त्योहार में बदल गया और सभी स्कूली बच्चे धूमधाम से स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाए।स्कूल के रक्षाबंधन पर्व में ये लोग रहे उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक हरिदास भारद्वाज,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामेस्वर कुर्रे, उपाध्क्ष शौक़ी बाई मानिकपूरी,संयोजक सुकलाल जांगड़े, रेणुका अनंत, उपसरपंच संतोष साहु, शिक्षाविद भगाउ राम यादव,काजल साहू,राजकुमारी साहू,सोनकुंवर नारंग,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जांगड़े, सहायिका सूरजबाई बघेल,शिक्षक धनि राम भारद्वाज, सेतकुमार साहू,चंद्र किरण सिदार, ताराचंद निषाद एवं छात्र/छात्राएं स्कूल के बच्चे बालवाड़ी के बच्चे तथा सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी पालक एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!