छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक और बड़ा हादसा टला : छत्तीसगढ़ में ओडिशा जैसा होने वाला था हादसा, ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकराने से बचे

बिलासपुर। CG NEWS : उड़ीसा के बालासोर घटना का मंजर लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत एक बड़ा हादसा समय रहते टल गया। यहां एक ही रेलवे ट्रैक पर यात्री गाड़ी और मालगाड़ी आ गई थी। गरिमात यह रही कि रेल को काफी दूर रोक देने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को बिलासपुर जिले के जयरामनगर और जांजगीर- चांपा जिले के कोटमीसोनर के बीच लोकल यात्री मेमू ट्रेन और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गए थे। मेमू लोकल कोरबा आ रही थी। समय रहते इस मानवीय और तकनीकी गलती को सुधारा गया और दोनों गाड़ियों को रोका गया। यात्री अपनी ट्रेन से उतरे और उन्होंने जब इस मंजर को देखा तो वह ईश्वर को धन्यवाद किये। समय रहते एक बड़ा हादसा चालकों ने टाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!