लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

मकानों और परिवारों की जानकारी डिजिटल माध्यम से हुई सुरक्षित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

मकानों और परिवारों की जानकारी डिजिटल माध्यम से हुई सुरक्षित

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मई 2026/ जनगणना 2027 का प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य विगत शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह राष्ट्रीय अभियान 01 मई 2026 से शुरू होकर पूरे 30 दिनों तक चला। यह जिले की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से किया गया है। जिले में इस कार्य को कुशलता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए 13 जनगणना का चार्ज (6 तहसील एवं 7 नगरीय निकाय) बनाए गए हैं। कुल 1227 गणना खंडों के अंतर्गत, 1394 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित की है। यह सभी संकलित जानकारी अब पूरी तरह से भारत सरकार के सर्वर पर सुरक्षित है।

जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जिले के नागरिकों से प्राप्त सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत, नागरिकों द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ही किया जाएगा।

जनगणना 2027 का द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त किया है कि आगामी चरण में भी जिले के निवासियों का इसी प्रकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!