मरार पटेल समाज का सम्मान समारोह शिवरीनारायण में संपन्न
पामगढ व बिलाईगढ़ विधायक एवं सांसद जांगड़े के हाथों हुए सम्मानित

मरार पटेल समाज का सम्मान समारोह शिवरीनारायण में संपन्न
पामगढ व बिलाईगढ़ विधायक एवं सांसद जांगड़े के हाथों हुए सम्मानित

जनप्रतिनिधि,सामाजिक पदाधिकारी गण व समाज के सभी वर्ग के हजारों लोग शामिल हुए

भटगांव: छ.ग. मरार पटेल समाज सम्मान समारोह श्री राधाकृष्ण मंदिर शिवरीनारायण में कल दिनांक 5 अक्टूबर को मेला ग्राउंड मे स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर शिवरीनारायण में समाज के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा,अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष मरार पटेल समाज, विशिष्ट अतिथि बिशेषर सिंह पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ.ग ,महंत डॉ राम सुन्दर दास पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ ग, श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, श्रीमती शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, रामकुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड छ ग ,राहुल थवाईत अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण की आतिथ्य में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.



वहीँ पामगढ एवं बिलाईगढ़ के विधायक ने पटेल समाज के सम्मान समारोह की तारीफ करते हुए कहा कि पटेल समाज के लोग बहुत ही मेहनती व परिश्रमी तथा सीधे साधे होते है. अन्य समाज के लिए इनका प्रमुख योगदान है. पटेल समाज के लोगों के मेहनत से ही आज हम लोगों को पौष्टीक व हरा भरा सब्जी प्राप्त होता है. सांसद माननीय कमलेश जांगड़े ने अपनी आत्मीयता दिखाते हुए पटेल समाज के लोगों के बीच पहुंचकर भोजन ग्रहण किया और भोजन व पौष्टीक आहार का आनंद लेते हुए समाज के लोगों की तारीफ भी की तत्पश्चात प्रदेश के सभी पदाधिकारी यों को अपने करकमलो से सम्मानित भी किये और समाज के प्रत्येक कार्य मे सहयोग प्रदान करने की बात कही.


वहीँ गौ सेवा के अध्यक्ष माननीय विशेषर पटेल जी ने समाज के लोगों को गौ सेवा के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि गौ हमारी माता है उसे हमें अपने प्रत्येक घरों मे पालना चाहिए. गौ पालन से बहुत सारे फायदे है और केवल 1 गाय पालने से ही हमें जीवन भर का बहुत सारे फायदे मिल सकता है जैसे खेत के लिए खाद, सब्जी के लिए खाद, दूध, दही, मक्खन, कीटनाशक दवाई, गोबर गैस इत्यादि के उपयोग से 1 वर्ष मे लाखों रूपये बचाया जा सकता है और परिवार के स्वास्थ्य को भी ठीक किया जा सकता है. लेकिन आज के परिवेश मे गौ माता को बोझ समझा जाता है और उनकी सेवा नहीं किया जा रहा है जिससे सभी गौवंश रोड मे आ गये है और फसल सहित लोगों के लिए जान का खतरा बन गए हैं. यदि हमारे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर परिवार मे 1-1 गाय भी पालन कर लिए तो सभी समस्याओ का हल हो सकता है.


कार्यक्रम मे विशेष आमंत्रित अतिथि मेंमान. डॉ. रामचंद्र पटेल जी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मरार पटेल समाज) मान. श्री देवचरण पटेल जी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान. श्री दूर्गा पटेल जी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मरार पटेल समाज)

मान. श्री प्रेमलाल पटेल जी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान. श्री बसंत पटेल जी (पूर्व उपाध्यक्ष मरार पटेल समाज) मान. श्री दाऊराम पटेल जी (पूर्व उपाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान, श्री उत्तम पटेल जी (पूर्व उपाध्यक्ष मरार पटेल समाज) मान. श्री गीताराम पटेल जी (पूर्व उपाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान. श्री रविसूदन पटेल जी (पूर्व महासचिव मरार पटेल समाज) मान. श्री रघुनाथ पटेल जी (पूर्व महासचिव मरार पटेल समाज), मान. श्री मनोज पटेल जी (पूर्व महासचिव मरार पटेल समाज) मान. श्री सनत पटेल जी (पूर्व महासचिव मरार पटेल समाज), मान. श्री भूपेन्द्र पटेल जी (पूर्व कोषाध्यक्ष मरार पटेल समाज) माल. श्री कुन्देलाल पटेल जी (पूर्व कोषाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान. श्री जीवन पटेल जी (पूर्व कोषाध्यक्ष मरार पटेल समाज) मान. श्री पुरुषोत्तम पटेल जी (पूर्व कोषाध्यक्ष मरार पटेल समाज), मान. श्री राजेन्द्र पटेल जी, मान. श्री रामाधार पटेल जी मान. डॉ. राधेश्याम पटेल जी. श्रीमती महेश्वरी पटेल जी. श्रीमती भगवंतीन कुंजराम पटेल जी उपस्थित रहे. .वहीँ अब अगले वर्ष से लोकहित, समाजहित मे कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा और उन्हें 25000 नगद भी पुरुस्कार दिया जायेगा.



इस समारोह में मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों में मलेच्छराम पटेल उपाध्यक्ष ,राधेश्याम पटेल सचिव, अशोक पटेल कोषाध्यक्ष, गणेश राम पटेल सह सचिव, कृष्ण कुमार पटेल ऑडिटर, गीता राम पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष मरार पटेल महासंघ, प्रेम लाल पटेल उपाध्यक्ष ,कांति कुमार पटेल अध्यक्ष खरौद राज, डॉ गजेंद्र पाल पटेल अध्यक्ष गिरौदपुरी राज, राजेंद्र पटेल अध्यक्ष बिलाईगढ़ राज, जवाहर पटेल प्रवक्ता, ईश्वर पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मरार पटेल महासंघ, रामखिलावन पटेल पूर्व अध्यक्ष मंदिर समिति भटगांव क्षेत्र से रमाकांत पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष राकेश पटेल, मीडिया प्रभारी व युवा पत्रकार के पी पटेल, संजू पटेल, बादल पटेल सहित मरार पटेल समाज के महिलाएं ,पुरुष व युवाशक्ति सैकड़ो हजारों की संख्या में उपस्थित रहे.








