मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

शराब माफिया पर भटगांव पुलिस का शिकंजा, भेजा गया जेल  आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 1500/रूपये एवं

शराब माफिया पर भटगांव पुलिस का शिकंजा, भेजा गया जेल 

आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 1500/रूपये एवं

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल HF डिलक्स पुरानी इस्तेमाली किमती करीबन 50,000/रूपये जुमला किमती 51,500/रूपये जप्त 

गिरफ्तार आरोपी – गोपाल दास गोड़ पिता लक्ष्मण गोड़ उम्र 33 वर्ष साकिन धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम सबरिया डेरा सलौनीकला थाना भटगांव,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल महोदय एवं SDOP महोदय बिलाईगढ के मार्गदर्शन पर अवैश शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों मे होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 23.06.2024 को थाना प्रभारी महोदय के हमराह में आर0 254,338 के टाउन पेट्रोलिंग पर मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0226 में रवाना हुआ था देवसागर मोड़ के पास जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सबरिया डेरा सलौनीकला का एक व्यक्ति अवैध शराब परिवहन करते बेचने के लिये मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट HF डिलक्स काला लाल रंग में सबरिया डेरा सलौनीकला से भटगांव कालेज रोड़ से भटगांव की ओर आ रहा है की सूचना पर गवाहों के समक्ष मौका स्थल पहूंचकर सूचना मिले मोटर सायकल का इंतजार किये, कुछ समय बाद हुलिये का मोटर सायकल भटगांव कालेज रोड़ के पास आया जिसे रोककर मोटर सायकल चालक से नाम पता पूछे, जो अपना नाम गोपाल दास गोड़ पिता लक्ष्मण गोड़ उम्र 33 वर्ष साकिन धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम सबरिया डेरा सलौनीकला थाना भटगांव,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.) का रहने वाला बताया।

गोपाल दास गोड़ के मोटर सायकल का तलाशी लिये। तलाशी में आरोपी गोपाल दास के मोटर सायकल के पेट्रोल टंकी के ऊपर में रखे. एक काला रंग के पीट्ठू बैग के अंदर में रखे एक मजबूत पन्नी में बंधा 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखे मिला। आरोपी को शराब कब्जे मे रखने एवं परिवहन करने बाबत् वैध कागजात मांगा जो पेश नहीं कर सका आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष 01. एक काला रंग के पीट्ठू बैग के अंदर में रखे एक मजबूत पन्नी में बंधा 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 1500/रूपये 02. परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 बिना नंबर प्लेट के HF डिलक्स काला लाल रंग का किमती लगभग 50,000/रूपये जुमला किमती 51,500/रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 24.06.2024 के 20/50 बजे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत भार्गव प्र0आर0 52 युधिष्ठिर धिरहे आरक्षक मिथलेश राय, नरेन्द्र चंद्रा का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!