बांकीमोंगरा में 50 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव , मृतक का पहचान हुआ रामनारायण के रुप में

बांकीमोंगरा में 50 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव , मृतक का पहचान हुआ रामनारायण के रुप में
सुखनंदन कश्यप, 13.01.2021
कोरबा- बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोंगरा थाना से 7-8 सौ मीटर की दुर रास्ते में नया राज सीट कवर्स के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला । जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामनारायण सिंह पिता चमारराय सिंह उम्र 50 वर्षीय कंवर बांकीमोंगरा क्षेत्र की पौंसरा के रहने वाले हैं । मृतक रामनारायण सिंह करतला ब्लॉक के कराईनारा हाईस्कूल का शिक्षक थे। वे कोरबा में रहकर करतला आना – जाना करते थे । कुछ दिन पहले अपने घर बांकीमोंगरा की पौंसरा में अपने परिवार के साथ आये थे । और कल किसी काम से रामनारायण सिंह घर से निकले थे परिवार वाले एक दिन हो गये कही गया होगा बोलकर खोजबीन नहीं किये लेकिन आज शाम को 4 बजे परिवार वालों को सुचना मिली की किसी अज्ञात व्यक्ति की शव पड़ा है जब मृतक का छोटा भाई देखे तो अपने बडे़ भाई की रुप में पहचान हुई । आसपास के लोगों की अनुसार मृतक कल रात आठ बजे से बैठे थे साथ ही सड़क में मोटरसाइकिल खड़े थे जहा आसपास के लोग मोटरसाइकिल को सड़क किनारे किये और आज सुबह से दोपहर में भी मृतक वही पर बैठे थे । राज सीट कवर्स के संचालक देवराज ने 2ः30 बजे के आसपास पानी भी पिलाया था ।और कुछ घंटे बाद लगभग 4 बजे फिर से आसपास के लोगों द्वारा मृतक को आवाज दिये लेकिन कोई जवाब नही आया देखते ही देखते लोगों की हुजूम लगने लगा । और बांकीमोंगरा की थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह सहित 112 को सुचना दिये । सुचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और जांच- प्रताड़ किया गया जहां रामनारायण सिंह म्रत अवस्था में था और आसपास में सूचना दिया गया जहां बांकीमोंगरा अन्तर्गत पौंसरा का निवासी के रुप में हुआ । फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस मृतक का शव को परिजनों की मौजूदगी में देर शाम होने के कारण मरच्यूरी में रखवा दिया गया है अब कल पोस्टमार्टम किया जायेगा ।




