

बालोद,। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां खेत में अपने पिता के साथ गए 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पिता खेत में जुताई का काम करने गए थे। उनके साथ 3 साल का बच्चा भी ट्रेक्टर में बैठा था। तभी अचानक ट्रेक्टर पलटने से मासूम की मौत हो गई। वहीँ पिता भी घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय ओमराज के पिता खिलेश्वर मानकर अपने मौसा के ट्रैक्टर को अपने गांव लिम्हाटोला में रखता था।

जिसमें अपने बच्चे को बैठाकर मौसा का खेत जोतने ग्राम कच्चे गया हुआ था। यहां खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे बच्चा और उसके पिता ट्रैक्टर में दब गए।
जैसे ही लोगों को पता चला। लोग मदद के लिए दौड़े और तत्काल दोनों को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता का इलाज जारी है।





