भटगांवलोकप्रियशिक्षा

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगाँव मे बच्चों ने धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगाँव मे बच्चों ने धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस

भटगांव : प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगाँव मे बच्चों ने धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया गया. जहाँ संचालक के. पी. पटेल और सह संचालक प्रमोदिनी पटेल एवं क्लास 1 से 12 वीं के बच्चों ने सामूहिक रूप से सद्बुद्धि की देवी माँ सरस्वती, माँ गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य एवं सर्व पल्ली राधा कृष्णन की पूजा अर्चना किये. तत्पश्चात बच्चों ने एक एक करके कक्षावार संचालक,सह संचालक एवं शिक्षकों का पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया और केक काटकर मिठाई खिलाकर गिफ्ट प्रदान करके सभी शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनायें दिए. वहीँ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के. पी. पटेल ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन मे मुख्य रूप से दो गुरु होते है एक दीक्षा देकर जीवन को किस तरह से लोकहित मे समर्पित करना है बताता है तो तो एक गुरु शिक्षा प्रदान करता है जो आपको स्कूल मे बेसिक ज्ञान से लेकर करियर बनाने मे सहायक होते हैं. दोनों गुरु अपने अपने स्थान पर अपना कर्तब्य का पालन करते हुए बच्चों को जीवन जीने की कला और करियर निर्माण मे सहयोग प्रदान करते हैं. वहीँ इंस्टिट्यूट के सह संचालक प्रमोदिनी पटेल ने शिक्षक दिवस के महत्व एवं सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के बारे मे विस्तार से बताया. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे कक्षा 12 वीं के छात्र विद्यार्थी,बीरेंद्र, नीलेश यादव, नयना अजय, भूमि यादव, लीलाधर पटेल सहित क्लास 9 वीं एवं 10 वीं, 8 वीं, 7 वीं, 6 वीं, 5 वीं नवोदय एवं क्लास 1 से 5 वीं तक के बच्चों का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!