छत्तीसगढ़रायगढ़

पड़ोसी के घर टमाटर मांगने जा रही थी पत्नी, नाराज पति ने कर दी हत्या

दीपक वर्मा रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहै है, यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी कीजान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि पत्नी का पड़ोसी के घर टमाटर मांगने के लिए जाना उसको पसंद नहीं था। पत्नी ने बात नहीं मानी तो आरोपी पति ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। ये पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िमुडा का है।

दरसअल, ग्राम भेड़िमुडा के सुवासुपारा में भगत राम 50 वर्ष अपनी पत्नी दिलो बाई अगरिया 45 वर्ष के साथ रहता था। बीते मंगलवार 6 दिसंबर की रात को दिलो बाई चटनी बनाने के लिए पड़ोसी के यहां से टमाटर ला रही हूं कहकर अपने पति से कहा। ये सुनकर मृतिका का पति भगतराम उसे मना करने लगा और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का मुक्की में भगत राम जमीन पर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित भगत राम ने घर के बाहर से डंडा लाया और अपनी पत्नी को पीटने लगा। आरोपी की पिटाई से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतिका के ससुर ने इसकी शिकायत लैलूंगा थाने में की।

शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लैलूंगा थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आज सुबह न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!